Logo
International Journal of
Social Science and Humanities
ARCHIVES
VOL. 8, ISSUE 4 (2026)
बिरहोर जनजाति के विविध संकेतकों में महत्वपूर्ण सुधार: छत्तीसगढ़ राज्य के विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्र का एक अध्ययन
Authors
विजय कुमार जगत, डॉ. राकेश कुमार गुप्ता
Abstract
बिरहोर जनजाति छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) है, जो परंपरागत रूप से वनोपज संग्रह, शिकार, रस्सी निर्माण और बांस शिल्प पर निर्भर रही है। ऐतिहासिक अवसंरचनात्मक कमी, भौगोलिक दूरी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित पहुँच तथा आर्थिक असुरक्षा ने इस समुदाय के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं स्वास्थ्य संकेतकों को कमजोर बनाए रखा है। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य यह ज्ञात करना है कि बिरहोर जनजाति के विविध संकेतकों—जैसे आय, रोजगार, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, साक्षरता, शिशु मृत्यु दर, जीवन प्रत्याशा, वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा—में क्या स्तर का सुधार हुआ है। अध्ययन में सर्वेक्षण विधि तथा पांच-स्तरीय लाइकर्ट पैमाने का प्रयोग किया गया है। प्राथमिक आंकड़े बिरहोर परिवारों से संरचित प्रश्नावली एवं साक्षात्कार के माध्यम से एकत्र किए गए हैं, जबकि द्वितीयक आंकड़े जनगणना, राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण, शोध पत्रों एवं सरकारी रिपोर्टों से लिए गए हैं। अध्ययन के परिणाम दर्शाते हैं कि सरकारी योजनाओं—जैसे आयुष्मान कार्ड, पोषण वाटिका, मध्याह्न भोजन, छात्रवृत्ति, आंगनबाड़ी, प्रधानमंत्री जनजातीय उत्कर्ष मिशन (PM-JANMAN), स्वास्थ्य कैंप, मनरेगा तथा पशुपालन—ने बिरहोर समुदाय के विविध संकेतकों में सुधार की दिशा में सकारात्मक भूमिका निभाई है। तथापि, यह सुधार असमान और अपर्याप्त है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य अवसंरचना की कमी, दूरी, जागरूकता की कमी और आर्थिक असुरक्षा ने इन संकेतकों के सुधार को सीमित किया है। अध्ययन निष्कर्ष निकालता है कि बिरहोर जनजाति के विविध संकेतकों में सुधार की प्रक्रिया शुरू हुई है, परंतु सतत एवं समावेशी विकास हेतु स्थानीय भाषा में शिक्षा, पोषण हस्तक्षेप, स्वास्थ्य अवसंरचना और सामुदायिक भागीदारी आवश्यक है। 
Download
Pages:67-71
How to cite this article:
विजय कुमार जगत, डॉ. राकेश कुमार गुप्ता "बिरहोर जनजाति के विविध संकेतकों में महत्वपूर्ण सुधार: छत्तीसगढ़ राज्य के विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्र का एक अध्ययन". International Journal of Social Science and Humanities, Vol 8, Issue 4, 2026, Pages 67-71

Please enter the email address corresponding to this article submission.

बिरहोर जनजाति के विविध संकेतकों में महत्वपूर्ण सुधार: छत्तीसगढ़ राज्य के विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्र का एक अध्ययन | International Journal of Social Science and Humanities