ARCHIVES
VOL. 8, ISSUE 4 (2026)
खाद्य सुरक्षा में 'श्रीअन्न' की भूमिका: भारतीय परिप्रेक्ष्य में
Authors
डॉ. कार्तिकेय मिश्रा, याचना मौर्या
Abstract
भारत जैसे विशाल और विविधता पूर्ण देश में खाद्य सुरक्षा केवल पर्याप्त खाद्यान्न उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पोषण सुरक्षा, आर्थिक पहुंच, स्थाई कृषि तथा जलवायु परिवर्तन के प्रति कृषि की अनुकूलन क्षमता से भी जुड़ी हुई है। इस संदर्भ में श्रीअन्न अर्थात् मोटे अनाज जैसे- बाजरा, ज्वार, रागी, कोदो, कुटकी, कुट्टू, साँवा, कंगनी और चेना (प्रोसो) आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यह फसलें कम पानी, अपेक्षाकृत कम उर्वरक और विविध कृषि जलवायु परिस्थितियों में उत्पादन देने की क्षमता रखती हैं। इनके पोषण गुणों में उच्च आहार-रेशा, सूक्ष्म खनिज ,पोषक तत्व तथा कुछ प्रजातियों में उच्च प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा प्रमुख है। भारत में हरित क्रांति के बाद गेहूं और चावल के बढ़ते प्रभुत्व ने खाद्य उपलब्धता को तो मजबूत किया है, लेकिन इसके साथ फसल विविधता, प्राकृतिक संसाधनों और पोषण संबंधी चुनौतियां भी सामने आई है। श्रीअन्न इन चुनौतियों के समाधान में एक वैकल्पिक और पूरक खाद्य प्रणाली प्रदान कर सकते हैं। विशेष रूप से वर्षा आधारित क्षेत्र, छोटे और सीमांत किसानों तथा जलवायु संवेदनशील क्षेत्रों में इनकी खेती ग्रामीण आजीविका को मजबूत कर सकते हैं। भारत द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ के सहयोग से 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में मनाये जाने के कारण श्रीअन्न को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है, यह शोध पत्र भारतीय खाद्य सुरक्षा में श्रीअन्न के योगदान, पोषणीय महत्व, कृषि एवं पर्यावरणीय लाभ, किसानों की आय में वृद्धि, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, सरकारी नीतियों एवं उनके सामने आने वाली चुनौतियों का विश्लेषण करता है। अध्ययन का निष्कर्ष यह है कि, श्रीअन्न को केवल पारंपरिक अनाज के रूप में नहीं बल्कि पोषण सुरक्षा, आजीविका सुरक्षा और जलवायु सहिष्णु खाद्य प्रणाली बनाने के रणनीतिक साधन के रूप में देखा जाना चाहिए।
Download
Pages:61-66
How to cite this article:
डॉ. कार्तिकेय मिश्रा, याचना मौर्या "खाद्य सुरक्षा में 'श्रीअन्न' की भूमिका: भारतीय परिप्रेक्ष्य में". International Journal of Social Science and Humanities, Vol 8, Issue 4, 2026, Pages 61-66
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.

