ARCHIVES
VOL. 8, ISSUE 4 (2026)
भगवतीचरण वर्मा की कहानियों में चित्रित उपेक्षित निम्न वर्ग
Authors
डॉ. लावण्या एस
Abstract
भगवतीचरण वर्मा प्रेमचन्दोत्तर युग के श्रेष्ठ रचनाकारों में गिने जाते हैं। उनका हिन्दी साहित्य में पहला कदम कविता-लेखन से आरंभ हुआ। प्रत्येक साहित्यकार का उद्देश्य अपने अनुभवों और अपने समय की परिस्थितियों को रचनाओं के माध्यम से पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करना होता है। वर्मा जी ने भी इसी उद्देश्य को अपना साहित्यिक दायित्व मानते हुए अनेक रचनाएँ लिखीं। उनकी रचनाओं की विशेषता उनकी सरल भाषा और व्यंग्यात्मक शैली है उनकी कहानियाँ समाज के यथार्थ को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है, लेकिन वे इस यथार्थ को विनोदमय शैली में अभिव्यक्त करते हैं। परिणामस्वरूप पाठकों की कहानी पढ़ने में रुचि बढ़ती है और वे उसमें निहित गंभीर विषयों पर विचार करने के लिए प्रेरित होते हैं। इस तरह वर्मा जी ने कहानी विधा को उसके मूल तत्वों से विचलित होने से बचाया है। उन्होंने छोटी कहानी के संदर्भ में यह विचार प्रकट किया है किरू इस छोटी कहानी की आधार भूमि चुटकुलों गपों या दृष्टान्तों पर ही नहीं जीवन की वास्तविक घटनाओं पर भी है। जीवन में नित्य प्रति घटने वाली घटनाओं में अनगिनती कहानियों मिल सकती है पर जो कठिन काम है वह है इन घटनाओं का मनोरंजक ढंग से वर्णन और इन घटनाओं में संवेदना उत्पन्न करने की क्षमता।1
भगवतीचरण वर्मा जी की कहानियों में व्यक्ति और समाज के पारस्परिक संबंध, धन के प्रति लालसा, सामाजिक असमानता, मानवीय मूल्यों का ह्रास और अभाव-ग्रस्त जीवन का सजीव चित्रण मिलता है। धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष जैसे चार पुरुषार्थ से जीवन संतुलित होने की बात इनकी कहानियों में स्पष्ट रूप से व्यक्त किया गया है। भगवतीचरण वर्मा जी ने उनकी कहानियों को नीरस न बनाते हुए उच्च आदर्शों की स्थापना की है। इनकी कृतियों में मौलिकता है, युग-परिवेश को उद्भासित करने का कौशल है। इसके अतिरिक्त - असाधारण पठनीयता के गुण के कारण भी इनका साहित्य लोकप्रिय और प्रासंगिक है।2
भगवतीचरण वर्मा के रचना काल में देश की राजनीतिक और आर्थिक परिस्थितियाँ सुखद और शांतिपूर्ण नहीं थी। स्वतंत्रता पाने के लिए देश-भक्त चारों ओर राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रिय हो रहे थे। समाज में भिक्षावृत्ति, गरीबी, बेरोजगारी, प्रवास, आर्थिक भ्रष्टाचार और जमीन्दारों द्वारा निम्न वर्ग का शोषण देखा जा सकता है। प्रस्तुत शोध-आलेख में उनकी महत्वपूर्ण पाँच कहानियों - दो पहलू, कुँवर साहब का कुत्ता, खिलावन का नरक, कायरता और उत्तरदायित्व को लिया गया है। इन कहानियों में वर्मा जी ने निम्नवर्ग के लोगों का शोषण और उनकी संवेदनाओं का यथार्थ चित्रण किया है।
Download
Pages:41-43
How to cite this article:
डॉ. लावण्या एस
"भगवतीचरण वर्मा की कहानियों में चित्रित उपेक्षित निम्न वर्ग". International Journal of Social Science and Humanities, Vol 8, Issue 4, 2026, Pages 41-43
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.

