ARCHIVES
VOL. 7, ISSUE 6 (2025)
1857 ई० का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम तथा राजमहल
Authors
संदीप कुमार
Abstract
‘राजमहल’ वर्तमान में भारत के झारखंड राज्य के पूर्वी क्षेत्र में अवस्थित संताल परगना संभाग के साहिबगंज जिले में स्थित एक सामरिक, भौगोलिक एवं ऐतिहासिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण शहर है। ब्रिटिश शासन के स्थापना के दौरान पलासी, बक्सर एवं उधवा नाला के युद्धों में राजमहल और बंगाल के शासकों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 1857 ई० का संग्राम जिसे इतिहासकारों ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम कहा है, ब्रिटिश सत्ता की स्थापना के लगभग 100 वर्षों के पश्चात भारतीय जनमानस की पहली सशक्त प्रतिक्रिया थी। ब्रिटिश कंपनी की राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और सैनिक नीतियों ने भारतीयों को संग्राम के लिए बाध्य कर दिया। इस संग्राम में झारखंड के राजमहल क्षेत्र के लोगों द्वारा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई थी। प्रस्तुत शोध आलेख के माध्यम से इस तथ्य की पुष्टि करने का प्रयास किया गया है कि 1857 ई० के संग्राम का आरंभ झारखंड-बिहार के संदर्भ में सर्वप्रथम राजमहल क्षेत्र के रोहिणी में (वर्तमान झारखंड के देवघर जिले में अवस्थित) 7-12 जून, 1857 ई० को हुआ था। आरा, जो बिहार का एक महत्वपूर्ण केंद्र था, रोहिणी के बाद 1857 ई० के संग्राम में सम्मिलित हुआ था। राजमहल क्षेत्र में 1857 ई० के संग्राम की चिंगारी तब भड़की जब भागलपुर की 5 वीं अस्थाई सेना ने ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध प्रतिरोध की। इस संग्राम को ब्रिटिश शासन द्वारा बलपूर्वक दबा दिया गया था। 1855 ई० में हुए संताल हुल के तुरंत बाद होने के कारण राजमहल क्षेत्र के संतालों ने 1857 ई० के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में भाग नहीं लिया, किन्तु राजमहल क्षेत्र में संताल हूल एक ऐसी घटना हुई थी, जिसने 1857 ई० के संग्राम की पृष्ठभूमि तैयार की थी। 1857 ई० के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का राजमहल क्षेत्र के साथ सम्पूर्ण भारत पर व्यापक प्रभाव पड़ा। ब्रिटिश रेजिमेंट को यहाँ से हटाकर भागलपुर ले जाना पड़ा था। इस संग्राम में बंगाली समुदाय को विशेष हानी उठानी पड़ी थी, क्योंकि संताल परगना क्षेत्र में बंगाली समुदाय के लोग अंग्रेजों का साथ दे रहे थे। इस प्रकार 1857 ई० में भारत में विस्तृत और वृहद् संग्राम हुआ, जिसने भारत में ब्रिटिश शासन की नींव हिला दी।
Download
Pages:92-95
How to cite this article:
संदीप कुमार
"1857 ई० का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम तथा राजमहल". International Journal of Social Science and Humanities, Vol 7, Issue 6, 2025, Pages 92-95
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

