ARCHIVES
VOL. 7, ISSUE 6 (2025)
महात्मा गांधी के विचारों की वर्तमान राजनीति में प्रासंगिकता
Authors
Sachin Meena, Tara Chand Meena
Abstract
महात्मा गांधी भारतीय राजनीति के नैतिक स्तंभ माने जाते हैं, जिन्होंने सत्य, अहिंसा, और नैतिकता को राजनीतिक जीवन का आधार बनाया। आज जब भारतीय राजनीति भ्रष्टाचार, जातिवाद, सांप्रदायिकता और सत्ता-लालसा जैसी समस्याओं से ग्रस्त है, तब गांधीवाद की प्रासंगिकता पहले से अधिक महसूस की जा रही है। गांधीजी का मानना था कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्ति नहीं, बल्कि जनसेवा और सामाजिक न्याय होना चाहिए। उनके सिद्धांत जैसे ग्राम स्वराज, स्वावलंबन, सर्वधर्म समभाव और पारदर्शिता, आधुनिक लोकतंत्र को नैतिक दिशा प्रदान करते हैं। वर्तमान समय में जब लोकतांत्रिक संस्थाएँ विश्वास संकट का सामना कर रही हैं, गांधीवादी मूल्य राजनीति को मानवतावादी और जनोन्मुख बना सकते हैं। गांधीवाद आज के भारत के लिए केवल एक ऐतिहासिक धरोहर नहीं, बल्कि सामाजिक पुनरुद्धार और नैतिक पुनर्निर्माण का मार्गदर्शक है। यह शोध-पत्र आधुनिक भारतीय राजनीति में गांधीवादी सिद्धांतों की प्रासंगिकता, उनके व्यवहारिक प्रयोग, और समसामयिक राजनीतिक चुनौतियों के समाधान में उनकी भूमिका का विश्लेषण प्रस्तुत करता है।
Download
Pages:39-40
How to cite this article:
Sachin Meena, Tara Chand Meena "महात्मा गांधी के विचारों की वर्तमान राजनीति में प्रासंगिकता". International Journal of Social Science and Humanities, Vol 7, Issue 6, 2025, Pages 39-40
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

