Logo
International Journal of
Social Science and Humanities
ARCHIVES
VOL. 7, ISSUE 6 (2025)
शहडोल जनपद के सोहागपुर क्षेत्र में ग्रामीण जनसंख्या वृद्धि एवं आवासीय प्रतिरूप का भौगोलिक अध्ययन
Authors
डॉ. जिया लाल राठौर
Abstract
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले का सोहागपुर जनपद की भौगोलिक स्थिति एवं  विविधता,  के कारण मनुष्य अपना जीवन यापन करने के लिए अन्य, संसाधनों  का उपयोग करना, कृषि करना, पशुपालन करना ,संग्रहण करना आदि रूप से निर्भर रहे हैं। मानव अपने जीवन जीने के लिए घास फूस के झोपड़ी घर आदि कच्चा मकान बनाया। जनजातीय जनसंख्या और सामाजिक-आर्थिक स्थिति एवं  संरचना को अध्ययन के लिए एक आदर्श क्षेत्र बनाते हैं। यहाँ की जनसंख्या वृद्धि एवं आवासीय प्रतिरूपों का अध्ययन ग्रामीण विकास नीतियों के निर्माण हेतु उपयोगी सिद्ध हो सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंख्या के स्थानिक वितरण, वृद्धि दर तथा निवास प्रतिरूप की भौगोलिक विविधताओं का अध्ययन प्रस्तुत करता है। अध्ययन का उद्देश्य सोहागपुर क्षेत्र में ग्रामीण जनसंख्या की वृद्धि की प्रवृत्तियों, घनत्व, लिंगानुपात, व्यवसायिक संरचना, तथा आवासीय स्वरूप के बीच संबंधों को स्पष्ट करना है। इस शोध में जनगणना 2011 तथा नवीनतम स्थानीय आँकड़ों का उपयोग करते हुए ग्रामीण जनसंख्या में परिवर्तन, देखने को मिला जनसंख्या को प्रभावित करने वाले कारक, भौगोलिक कारक, जल की उपलब्धता जलवायु ,मिट्टी, खनन, औद्योगिक, क्षेत्र, का प्रभाव, तथा सामाजिक-आर्थिक स्थितियों का विश्लेषण किया गया है।  सोहागपुर क्षेत्र में जनसंख्या वृद्धि में असमान परिवर्तन रूप से परिवर्तन हुआ है — जहाँ कृषि योग्य भूमि, जलस्रोत और संचार साधन उपलब्ध हैं वहाँ जनसंख्या वृद्धि अधिक रही है, जबकि पहाड़ी व वनाच्छादित क्षेत्रों में वृद्धि दर कम पाई गई है। इसी प्रकार आवासीय प्रतिरूपों में भी भौगोलिक परिस्थितियाँ, आर्थिक स्थिति, जातीय संरचना तथा परिवहन साधनों की उपलब्धता का गहरा प्रभाव देखा गया है। तो अध्ययन क्षेत्र धीरे-धीरे सक्रिय रूप से  ग्रामीण आंचल के लोगों, की आर्थिक स्थिति सुधरने लगी और क्षेत्र का  विकास जनसंख्या नीति निर्माण मे धीरे-धीरे सक्रिय रूप से वृद्धि होती गई है।
Download
Pages:26-29
How to cite this article:
डॉ. जिया लाल राठौर "शहडोल जनपद के सोहागपुर क्षेत्र में ग्रामीण जनसंख्या वृद्धि एवं आवासीय प्रतिरूप का भौगोलिक अध्ययन". International Journal of Social Science and Humanities, Vol 7, Issue 6, 2025, Pages 26-29
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.