Logo
International Journal of
Social Science and Humanities
ARCHIVES
VOL. 7, ISSUE 3 (2025)
आधुनिक भारतीय चित्रकला के विकास में राजा रवि वर्मा एवं एम. एफ. हुसैन का योगदान
Authors
Kavita Bharti
Abstract
आधुनिक भारतीय चित्रकला के परिदृश्य में राजा रवि वर्मा और एम.एफ. हुसैन दो ऐसे स्तंभ हैं जिन्होंने अपने अपने समय में अपनी अनूठी कलात्मक दृष्टि और नवीन प्रयोगों से कला के क्षेत्र को एक नई दिशा प्रदान की।  राजा रवि वर्मा को भारतीय आधुनिक कला आंदोलन का जनक माना जाता है, जिन्होंने 19वीं सदी के अंत में यूरोपीय यथार्थवादी तकनीकों को भारतीय पौराणिक कथाओं और महाकाव्यों के साथ एकीकृत किया, जिससे कला जनमानस के लिए सुलभ हुई। दूसरी ओर, एम.एफ. हुसैन ने आधुनिकतावादी और अमूर्त दृष्टिकोणों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की जटिलताओं और समकालीन प्रासंगिकता को दर्शाया। इस अध्ययन का उद्देश्य उनके कलात्मक नवाचारों, विशेष रूप से नव नवीनतम अवधारणाओं के माध्यम से विभिन्न सांस्कृतिक तत्वों के विलय, और भारतीय समाज तथा संस्कृति पर उनके कार्यों के तुलनात्मक प्रभावों की पड़ताल करना है । यह शोध पत्र उनके द्वारा अपनाई गई अमूर्तता और यथार्थवाद के बीच की बारीक रेखाओं को उजागर करेगा, साथ ही उनके चित्रों में निहित सामाजिक-राजनीतिक संदेशों और समकालीन भारतीय कला पर उनके निरंतर प्रभाव का भी विश्लेषण करता है। डिजिटल कला के बढ़ते चलन के साथ, उनके कार्यों की प्रासंगिकता और भविष्य की कलात्मक अभिव्यक्तियों को कैसे प्रेरित करती है, इस पर भी  विचार किया गया है । यह अनुसंधान भारतीय कला के विकास और उसके समकालीन अभिव्यक्तियों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करेगा, जिससे भारतीय कला की वैश्विक पहचान और सांस्कृतिक महत्व को समझने में मदद मिलेगी
Download
Pages:39-45
How to cite this article:
Kavita Bharti "आधुनिक भारतीय चित्रकला के विकास में राजा रवि वर्मा एवं एम. एफ. हुसैन का योगदान". International Journal of Social Science and Humanities, Vol 7, Issue 3, 2025, Pages 39-45
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.