Logo
International Journal of
Social Science and Humanities
ARCHIVES
VOL. 6, ISSUE 1 (2024)
रक्षा निर्यातक देश में भारत की भूमिका: एक अध्ययन
Authors
डॉ. पुष्पा देवांगन
Abstract
इस वर्ष भारत के रक्षा क्षेत्र में रिकॉर्ड तोड़ा है। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में राशि रुपये 3,000.00 करोड़ से ज्यादा का रक्षा निर्यात हुआ है जिसमें बड़े शस्त्रों से लेकर छोटे उपकरण शामिल है, इसके अलावा रक्षा उत्पादन का भी रिकॉर्ड टूटा है। इस वर्ष एक लाख करोड़ रुपये का रक्षा उत्पादन हुआ है, इन दोनों आंकड़ों ने रिकॉर्ड तोड़े हैं। भारतीय रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि इस वर्ष पूरी दुनिया से स्ब्। - तेजस, हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर एयरक्राफ्ट कैरियर और अन्य सामग्रीयों की मांग रही है। भारतीय सेना को आधुनिक बनाने के लिए आत्मनिर्भर अभियान के तहत ज्यादातर सामग्रीयों, हथियारों, उपकरणों को भारत में ही निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। इससे भारत की सीमा सुरक्षा बढ़ी है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 में करीबर राशि 16,000.00 करोड़ का रक्षा निर्यात हुआ है, यह पिछले वित्त वर्ष की तुलना में रुपये 3,000.00 करोड़ ज्यादा है, जबकि वर्ष 2016-17 की तुलना में 10 गुना ज्यादा है। भारत इस समय अमेरिका, इजराइल, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, इटली, जर्मनी समेत 85 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है। भारत ने पूरी दुनिया को दिखा दिया है कि कैसे उसकी डिजाइन, तकनीक और विकास का तरीका शानदार है। इस समय देश की 100 से ज्यादा कंपनियां रक्षा उत्पउदों को दूसरे देशों में निर्यात कर रही है इनमें हथियार से लेकर विमान, मिसाइल से लेकर रॉकेट लांचर तक है।
Download
Pages:47-49
How to cite this article:
डॉ. पुष्पा देवांगन "रक्षा निर्यातक देश में भारत की भूमिका: एक अध्ययन". International Journal of Social Science and Humanities, Vol 6, Issue 1, 2024, Pages 47-49
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.