Logo
International Journal of
Social Science and Humanities
ARCHIVES
VOL. 5, ISSUE 4 (2023)
साक्षरता दर में क्षेत्रीय एवं सामाजिक विसंगति। बाँका जिला, बिहार के संदर्भ में
Authors
प्रवेश कुमार चौधरी, विजय कुमार
Abstract
‘साक्षरता‘ जनसंख्या भूगोल की मूल सांस्कृतिक अवधारणा है। यह किसी भौगोलिक क्षेत्र के सांस्कृतिक एवं सामाजिक प्रगति का एक महत्वपूर्ण आयाम होता है। साक्षरता को किसी क्षेत्र की जनसंख्या का एक गुणात्मक नियामक के रूप में जाना जाता है। इतना ही नहीं किसी देश में राष्ट्रीय नीतियों के अनुपालन एवं मूल्यांकन में साक्षर समाज की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा प्रस्तावित मानव विकास प्रतिवेदन एवं मानव विकास सूचकांक में स्वास्थ्य, प्रति व्यक्ति आय के साथ-साथ शिक्षा को महत्वपूर्ण एवं आधारभूत घटक माना गया हैं इसे साक्षरता दर, औसत साक्षरता तथा अंग्रेजी में Literacy आदि नामों से भी जाना जाता है।
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार बाँका जिले की कुल साक्षरता दर 58.2 प्रतिशत है जो बिहार राज्य (61.80 प्रतिशत) तथा भारत (74.04 प्रतिशत) के साक्षरता दर की तुलना में निम्न है।
साक्षरता दर का यह आँकड़ा जिले के पिछड़ेपन का स्पष्ट संकेतक है इतना ही नहीं जिले में विभिन्न विकासखण्ड स्तर पर भी साक्षरता दर में व्यापक विभिन्नताएँ दृष्टिगोचर होती है। शंभुगंज प्रखण्ड 64.87 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ जिले में सर्वाधिक साक्षरता अंकित करने वाला वहीं मात्र 46.17 प्रतिशत साक्षरता दर अंकित करने वाला कटोरिया सबसे निम्नतम साक्षरता दर वाला प्रखण्ड है। सामाजिक संरचना के अनुसार भी जिले की साक्षरता दर में असमानताएँ देखने को मिलती है। यहाँ सामान्य जातिवर्ग की साक्षरता दर 60.56 प्रतिशत है जो जिले की औसत साक्षरतादर से अधिक है किन्तु राज्य की औसत साक्षरता दर 61.82 से कम है। साथ ही अनुसूचित जातिवर्ग की साक्षरता दर 47.76 प्रतिशत एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मध्य साक्षरता दर मात्र 39.8 प्रतिशत है जो जिले में अनुसूचित जाति के साथ-साथ अनुुुसूचित जनजाति के पिछड़ेपन को उजागर करता हैं। सामान्यतया साक्षरता दर में अंतर का मुख्य कारण सामाजिक संरचना, शैक्षणिक संस्थानों की उपलब्धता एवं परिवारों की आर्थिक दशा आदि प्रमुख उत्तरदायी कारक हैं।

Download
Pages:11-15
How to cite this article:
प्रवेश कुमार चौधरी, विजय कुमार "साक्षरता दर में क्षेत्रीय एवं सामाजिक विसंगति। बाँका जिला, बिहार के संदर्भ में". International Journal of Social Science and Humanities, Vol 5, Issue 4, 2023, Pages 11-15
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.