Logo
International Journal of
Social Science and Humanities
ARCHIVES
VOL. 4, ISSUE 1 (2022)
सूचना प्रौद्योगिकी एवं ग्रामीण विकास: एक अध्ययन
Authors
डॉ. पुष्पा देवांगन, डॉ. बलभद्र प्रसाद देवांगन
Abstract
सूचना प्रौद्योगिकी, वर्ममान समय में वाणिज्य-व्यापार का अभिन्न अंग है। सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) आँकड़ों की प्राप्ति, सूचना संग्रह, सुरक्षा, परिवर्तन, आंकड़ो का आदान-प्रदान, अध्ययन, डिजाइन आदि कार्याे तथा इन कार्याे के निष्पादन के लिए आवश्यक कम्प्यूटर हार्डवेयर अनुपयोगों से संबंधित है। संचार क्रान्ति के फलस्वरूप, दुर-संचार को भी सूचना प्रौद्योगिकी का एक प्रमुख घटक माना जाता है। इसे सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) कहा जाता है। सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के विकास तथा ग्रामीण भारत के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। ग्रामीण विकास, भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण कार्य सूची है। ग्रामीण विकास क्षेत्र में सूचना व संचार प्रौद्योगिकी का उपयोग धीमा रहा है। इसके मुख्य कारण ग्रामीण इलाकों में खराब सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी बुनियादी ढ़ाचा है। ग्रामीण इलाकों में काम कर रहे संस्था अधिकारी और स्थानीय भाषा के मुद्दों के बीच सूचना एवं संचार प्रौद्यागिकी की खराब जानकारी है। ग्रामीण इलाकों में रह रहे कुल भारतीय जनसंख्या के 70 प्रतिशत आबादी कृषि क्षेत्र पर निर्भर है। कृषि क्षेत्र में उत्पादन वृद्धि के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण महत्वपूर्ण है और क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका है। सूचना प्रौद्योगिकी न केवल तेजी से विस्तार के लिए आवश्यक है, बल्कि इसके उपयोग से विभिन्न कृषि कार्याे को जल्दी से आसान तरीक से किया जा सकता है। कृषि उत्पादकों की बढ़ती मांग, उत्पादकों को अपनी आजीविका बनाए रखने और सुधारने के लिए अवसर करती है। सूचना व संचार प्रौद्योगिकी इन चुनौतियों को संबोधित करने एवं ग्रामीण गरीबी की आजीविका का उत्थान करने मे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
Download
Pages:81-82
How to cite this article:
डॉ. पुष्पा देवांगन, डॉ. बलभद्र प्रसाद देवांगन "सूचना प्रौद्योगिकी एवं ग्रामीण विकास: एक अध्ययन". International Journal of Social Science and Humanities, Vol 4, Issue 1, 2022, Pages 81-82
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.