Logo
International Journal of
Social Science and Humanities
ARCHIVES
VOL. 3, ISSUE 2 (2021)
भारतीय समाज और इलैक्ट्रोनिक मीडिया
Authors
डॉ. अनिल कुमार जयंत
Abstract
समाज में इलैक्ट्रोनिक मीडिया आज अपने कई रूपों में समाज के सामने प्रस्तुत है। समाज में घटने वाली घटनाओं को मीडिया अपने सोपान के माध्यम से अपनी बात को प्रेषित करता है। मीडिया में बाजारवाद और उपभोक्तावादी संस्कृति महिलाओं को अपनी और आकर्षित किए हुए है। इलैक्ट्रोनिक मीडिया कि जहां तक बात है, महिलाएँ इस क्षेत्र में आगे तो आई है लेकिन भौंडे रूप का सहारा ज्यादा प्रतिशता में साथ ले आई है। लोकप्रियता तो महिलाओं को प्राप्त हुई है लेकिन कुछ ही कामयाबी अभी हासिल हुई है। महिलाओं ने इलैक्ट्रोनिक मीडिया को इस्तेमाल कर अपनी भूमिका को प्रिंट मीडिया, इलैक्ट्रोनिक मीडिया और बाहय मीडिया सभी जगह अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इलैक्ट्रोनिक मीडिया में टी.वी., रेडियो, विज्ञापन प्रमुख वाहक है जो समाज तक संप्रेषण क्रिया को पूरा करते है। अपने काम के माध्यम से महिलाएँ निरंतर प्रयास करती नजर रही है लेकिन वह केवल गिनती मे शामिल होने मात्र ही है। जिस फूहड ढंग से आज टी.वी. में प्रस्तुतिकरण हो रहा है उसे देखकर तो बस यही लगता है मानो समाज दिशाहीन होने की पूरी तैयारी कर चुका है। समाज में आज प्रिंट एवं इलैक्ट्रोनिक मीडिया को समझना होगा कि भारत की महिलाएँ किस संस्कृति का हिस्सा बन रही हैं। हम आप यहां तक कि पूरी दुनिया आज इलैक्ट्रोनिक मीडिया के संसाधनों का इस्तेमाल कर रही है। इस माध्यम के जरिए कुछ दुष्प्रभाव भी सामने आए है। जहाँ मीडिया महिलाओं को पहचान दे रहा है। वहीं मीडिया का गलत इस्तेमाल चाहे वह मीडिया के किसी भी सोपान से जुडा हो। वह समाज के लिए लाभदायक नही है।
Download
Pages:62-68
How to cite this article:
डॉ. अनिल कुमार जयंत "भारतीय समाज और इलैक्ट्रोनिक मीडिया ". International Journal of Social Science and Humanities, Vol 3, Issue 2, 2021, Pages 62-68
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.