Logo
International Journal of
Social Science and Humanities
ARCHIVES
VOL. 2, ISSUE 2 (2020)
महिला परक घरेलू तकनीकी एवं आधुनिकीकरणः ग्रामीण समाज का विश्लेषण एक सूक्ष्म स्तर पर मानवशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य में
Authors
सुनीता नेगी
Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र ग्रामीण समुदाय की महिलाओं पर केन्द्रित है, कि तकनीकी प्रगति का महिलाओं के जीवन में क्या योगदान हैं। शोध पत्र में महिलाओं की समाज में बदलती भूमिका को जानने का प्रयास किया गया है। विधुत उपकरणों का इस्तेमाल परिवार की समग्र अर्थव्यवस्था को किस प्रकार प्रभावित करता है। महिलायें इन उपकरणों के इस्तेमाल के प्रति कितनी जागरूक हैं। 20वीं सदी में महिलायें प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। महिलायें देश की आर्थिक उन्नति में अपना योगदान दे रही हैं। घर एवं कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रही हैं। साथ ही घर के पुरूशों के साथ आर्थिक सहयोग कर रही हैं, परिणामस्वरूप महिलायें सशक्तिरण की ओर अग्रसर हैं, महिला सशक्तिकरण में महिला परक आधुनिक तकनीकियां भी अहम भूमिका निभा रही हैं। इनके इस्तेमाल से महिलायें घर के कार्यों में मदद लेती हैं, तथा अपना समय एवं श्रम बचाकर रोजगार सम्बन्धी कार्य करती हैं। तकनीकीयों के इस्तेमाल का सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभाव महिलाओं के स्वास्थ्य पर कितना पड रहा है उपरोक्त सभी तथ्यों की जांच की जायेगी।
Download
Pages:71-73
How to cite this article:
सुनीता नेगी "महिला परक घरेलू तकनीकी एवं आधुनिकीकरणः ग्रामीण समाज का विश्लेषण एक सूक्ष्म स्तर पर मानवशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य में". International Journal of Social Science and Humanities, Vol 2, Issue 2, 2020, Pages 71-73
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.